बीसीए सीनियर अंतरजिला क्रिकेट में पू. चम्पारण ने मुजफ्फरपुर को 3 विकेट से हराया।

मुजफ्फरपुर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में मोतिहारी ने मुजफ्फरपुर को तीन विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की ।

मुजफ्फरपुर के तरफ से कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर के मैच में सभी विकेट होकर 244 रन बनाएं जिसमें मुजफ्फरपुर के आदित्य कुमार ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए वहीं विकास ने 37 शिवम ने 32 अंकित कुमार सिंह ने 32 अभिनव आलोक ने 15 एवं कुणाल किशोर ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाए ।गेंदबाजी में मोतिहारी के तरफ से साबिर खान ने सर्वाधिक चार विकेट लिए वही मणिकांत को तीन आशीष को एक एवं राजेश को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।

जवाब में खेलने उतरी मोतिहारी की टीम ने 7 विकेट खोकर जीत के लिए 245 रन बना लिए जिसमें शकीबुल गनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए वहीं अमन ने 68 अनुपम ने नाबाद 45 रन शिवम ने नाबाद17 रन एवं वरुण ने 15 रन अपनी टीम के लिए बनाए ।गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर में तरफ से अतुल प्रियंकर ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं मोहित को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई। आज के मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के अतुल प्रियंकर को मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष के द्वारा दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…

16 hours ago

बेगूसराय जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन कूच बिहार ट्रॉफी अंडर -19 बिहार टीम में हुआ.

बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…

18 hours ago

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के…

18 hours ago

श्रेष्ठ सुमन का ऑलराउंड प्रदर्शन, सीएवी ने धनराज सीए को 10 विकेट से हराया

पटना। सीएवी मैदान पर खेले गए एकदिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में श्रेष्ठ सुमन के शानदार…

19 hours ago