वाईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में ओरेंज की टीम जीती

पटना, 26 अप्रैल। स्थानीय राजेंद्रनगर स्थित शाखा मैदान पर चलने वाली वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे वाईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में वाईसीसी ओरेंज ने वाईसीसी पिंक को 4 विकेट से पराजित किया।
टॉस वाईसीसी ओरेंज ने जीता और वाईसीसी पिंक को बैटिंग का न्योता दिया। वाईसीसी पिंक ने 28 ओवर में नौ विकेट पर 192 रन बनाये। वाईसीसी पिंक की ओर से युवराज ने 29 और अनुज ने 27 रन बनाये। वाईसीसी ओरेंज की ओर से अंकुश और साक्षी सिंह ने 3-3 विकेट चटकाये।

जवाब में वाईसीसी ओरेंज ने 20.3 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सार्थक राज ने 56 रन की पारी खेली। वाईसीसी पिंक की ओर से आयुष ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के अंकुश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विश्वविद्यालय प्लेयर राहुल जी ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

वाईसीसी पिंक : 28 ओवर में नौ विकेट पर 192 रन, अंश 14, राजेश कुमार सिन्हा 12, युवराज 29, प्रिंस 15, अनुज 27, इंद्रजीत नाबाद 17, अतिरिक्त 64, आदित्य 1/39, अंकुश 3/55, नीरज कुमार 1/32, साक्षी सिंह 3/34

वाईसीसी ओरेंज : 20.3 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन, राज आर्यन 15,अंकुश 24, नीरज कुमार 22, सार्थक राज रिटायर हर्ट 56, शिवम 13, पीयूष नाबाद 12, अतिरिक्त 38,आयुष 2/71, इंद्रजीत 1/43, अनुज 1/58, युवराज 1/22

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…

16 hours ago

बेगूसराय जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन कूच बिहार ट्रॉफी अंडर -19 बिहार टीम में हुआ.

बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…

17 hours ago

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के…

18 hours ago

श्रेष्ठ सुमन का ऑलराउंड प्रदर्शन, सीएवी ने धनराज सीए को 10 विकेट से हराया

पटना। सीएवी मैदान पर खेले गए एकदिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में श्रेष्ठ सुमन के शानदार…

19 hours ago