कराटे

ईस्ट चम्पारण जिला एलीट ग्रुप में सर्विस सीसी समाहरणालय व ए डिवीज़न में घोड़ासहन सीसी विजयी

मोतिहारी 1 मार्च: स्थानिय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व.प्रदीप नंदन शर्मा उर्फ दीपु जी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग(एलीट ग्रुप) मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय की टीम ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए एक समय 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए थे

हालाँकि आखिरी 15 ओवर में टीम अपनी शुरुआती लय नही बरकरार रख सखी और 29.2 ओवर में 171/10 के स्कोर तक ही पहुँच सकी।टीम की ओर से मैन ऑफ द मैच कप्तान गौरव सुमन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 51 रन बनाए जबकि अमिष ने 26,एजाज ने 19 और यूसुफ नदीम ने 18 रन की पारी खेली।अमर एलेवन के गेंदबाज रहमान ने 3 जबकि वरुण व वसीम ने 1-1 विकेट अपने नाम किये।

लक्ष्य पीछा करने उतरी अमर एलेवन क्रिकेट क्लब की टीम सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय के गेंदबाज एजाज के 3,मुकेश व दिलीप के 2-2 तथा रहमान व आलमगीर के 1-1 विकेट के सामने 20.1 ओवर में मात्र 71/10 के स्कोर पर ही सिमट गई।टीम की ओर से मात्र दो बल्लेबाज वरुण 18 व आलोक 15 दहाई का आंकड़ा पार कर सके।मैन ऑफ द मैच का सर्विस क्रिकेट क्लब समाहरणालय के कप्तान गौरव सुमन को उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए को जी. के.स्पोर्ट्स(चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ बाजार मोतिहारी) के प्रोपराइटर गुलाब खान के सौजन्य से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका मे बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व डीसीए पैनल के कुमार राज ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका में उत्तम कुमार रहे।

ए डिवीज़न लीग में घोड़ासहन क्रिकेट क्लब ने चंद्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब को 49 रन से हराया

वही गाँधी मैदान ग्राउंड-2 पर री-शिडयूल(डिवीजन-ए) मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए घोड़ासहन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में मैन ऑफ द मैच कृष के 50,शुभम के 32 और मंजेश के 24 रन के बदौलत 166/10 का स्कोर बनाया।चंद्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रवि व अमन ने 3-3 जबकि अनस ने 2 विकेट अपने नाम किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब की टीम 27.4 ओवर 117/10 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।टीम की ओर से बल्लेबाजी में रवि व आदर्श ने 24-24 रन और आर्यन ने 19 रन का योगदान किया।घोड़ासहन क्रिकेट क्लब टीम की ओर से गेंदबाजी में शशि व शुभम ने 2-2 विकेट चटकाए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी.के.स्पोर्ट्स के सौजन्य से घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज कृष को दिया गया।

कल ग्राउंड-2 पर ब्रावो क्रिकेट एकेडमी और घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा।मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के मो.कुद्दुस व डिस्ट्रिक्ट पैनल के दीपक कुमार रहे जबकि स्कोरर की भूमिका हर्षित कश्यप ने निभाया।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेन्द्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

19 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago