पटना जिला क्रिकेट लीग की तैयारी शुरू,जिला संघ के पदाधिकारियों ने किया मैदान का निरीक्षण

पटना 1 मार्च:  पटना के क्रिकेटरों के लिए बड़ी खबर है कि जल्द ही पटना जिला क्रिकेट लीग की शुरआत होने वाला है। पटना जिला क्रिकेट संघ इसकी तैयारी को अंतिम रूप में देने में लगा है और इसी के मद्देनजर सोमवार को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर और संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह व साथ ही रुपक कुमार ने राजधानी से सटे क्रिकेट ग्राउंड का मुआयना किया।

संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर अपनी टीम के साथ राजधानी से सटे पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर भिखुआ मोड़ के पास स्थित नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट पहुंचे और वहां के विकेट समेत पूरे मैदान का मुआयना किया। साथ ही खिलाड़ियों को आने-जाने समेत अन्य सुविधाओं का बारिकी से जानकारी ली।

इस संबंध में प्रवीण कुमार प्राणवीर ने बताया कि मैदान को देख कर मैं काफी संतुष्ट हूं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पटना से सटे अन्य ग्राउंड पर हमारी नजर है। उन्होंने कहा कि मार्च के दूसरे सप्ताह से हर हाल में पटना का जिला क्रिकेट लीग शुरू हो जायेगा। जल्द ही हम लोग मैचों के कार्यक्रमों की घोषणा कर देंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago