जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग मे ऑल स्टार ने साइक्लोन सीसी को 125 रनो से हराया ।

जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में ऑल स्टार ने साइक्लोन क्रिकेट क्लब को 125 रनो से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर साइक्लोन क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल स्टार ने 30 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान में 305 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया ।

ऑल स्टार के तरफ से कप्तान सूरज राठौर और कंचन कुमार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की ।सूरज राठौर ने 48 गेंदों पे नाबाद 92 और कंचन कुमार ने 40 गेंदों पे 77 रनो का पारी खेला ।
साथ में निशांत कुमार ने 47 और कुमार श्रेय ने 31 रन का योगदान दिया।

साइक्लोन क्रिकेट क्लब के तरफ से आकाश , सोनू , रोहित और गौतम ने 1 – 1 विकेट हासिल की.306 रन का पीछा करने उतरी साइक्लोन क्रिकेट क्लब 29.4 ओवरों में सिर्फ 181 रन बना के ऑल आउट हो गई और मैच 125 रनो से हार गई ।साइक्लोन क्रिकेट क्लब के तरफ से सोनू कुमार ने 27 , दीपू कुमार ने 24 और रोहित शर्मा ने 22 रनो का योगदान दिया ।

ऑल स्टार के तरफ से कंचन कुमार ने 3 विकेट हासिल किया ।
साथ में सूरज राठौर और गौतम भागवत ने भी 2 -2 विकेट हासिल किया ।सूरज राठौर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव श्री कासिफ रजा काकवी ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

लीग का अगला मुकाबला रंजन इलेवन और त्रिशूल क्रिकेट क्लब के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago