पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग:इंद्रजीत के शानदार शतक ने दिलाई कमला नेहरू को जीत

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पटना जिला सीनियर डिवीजन​ क्रिकेट लीग में कमला नेहरू क्रिकेट क्लब (केएनसीसी) ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।

केएनसीसी के इस जीत में इंद्रजीत के शानदार 60 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 116 रन की अहम भूमिका रही। जबकि कमला नेहरू के गेंदबाज अनिकेत ने हैट्रिक विकेट लेकर मैच का रोमांच बढ़ा दिया।

एनआईओसी क्रिकेट, फतुहा ग्राउंड पर खेले गए मैच में पटना कॉलेज ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना कॉलेज क्रिकेट क्लब (पीसीसी) की टीम ने 203 रन बनाए। जवाब में कमला नेहरू की टीम ने 20.3 ओवर में लक्ष्य को एक विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। अंकेश अग्रवाल (आईएएस) ने इंद्रजीत को मैन आफ द मैच प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

पटना कॉलेज: 10 विकेट खोकर 203 रन, रवि 55, विवेक 37, गुलशन 45, विकेट: इंद्रजीत 28/3, अनिकेत 31/3, रितेश रंजन 12/2
कमला नेहरू: 20.3 ओवर में 204 रन, इंद्रजीत नाबाद 116 रन, अंकेश अग्रवाल 41, अंशुल कुमार नाबाद 31, विकेट: अभिजीत 35/1
कल का मैच: राजबन्सी नगर वनाम पंचशील फतुहा में

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago