झारखंड अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट में कोडरमा ने खूंटी को 100 रन से हराया

कोडरमा: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज कोडरमा में कोडरमा और खूंटी के बीच मैच हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाया। जिसमें रोहित भारती ने 102 रन नीरज यादव ने 74 रन और कुमार हेमंत ने 28 रन का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए खूंटी की ओर से मित जैन दिव्यांशु सिंह सत्यम सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी खूंटी की टीम 36 . 4 ओवर में 177 रन पर ऑल आउट हो गई । खूंटी की ओर से रामशीष ने 38 रन मोहम्मद आकिब ने 32 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए कोडरमा की ओर से कुमार हेमंत ने 5 विकेट और शुभम सिन्हा ने तीन विकेट चटकाए।

कोडरमा के रोहित भारती को झुमरीतिलैया के नगर प्रशासक विनीत कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया । साथ ही उन्होंने अपने स्तर से एक बल्ला भी देने की घोषणा की। मैच आब्जर्वर शशि भूषण चौबे मनोरंजन कांजीलाल और हेमंत ठाकुर थे। वही स्कोरर दीपक कुमार थे ।

मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा दिनेश सिंह आलोक पांडे मनोज सहाय पिंकू धीरज पांडे सोनू खान धर्मेंद्र कौशिक ओम प्रकाश विशाल सूद उज्जवल पांडे सुरेंद्र प्रसाद बिट्टू पांडे विवेक पांडे प्रेम पांडे सुमन कुमार अमित जयसवाल आदि सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago