बाँका। स्थानीय इण्डोर स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय विद्यालय वालिका कराटे में अंडर 17 वर्ग के 30 केजी से 68 केजी भार में विभिन्न जिले के लड़कियों ने 34 सोने, 34 चाँदी और 34 कांस्य पदक पर अपना निसाना साध अपने पदक पक्के किए।
बाँका की मेघा निषाद 31-35 भार वर्ग में स्वर्ण, मुजफ्फरपुर की इसिका राज ने चाँदी और मधुवनी की की कोमल रानी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं 64 केजी में बाँका की मुस्कान कुमारी झा ने स्वर्ण, 68 केजी में पटना की सृष्टि सिंह ने भी स्वर्ण, मुजफ्फरपुर की असिका राज ने चाँदी सहित विभिन्न भार वर्ग में 34 × 3 वालिकाओं को जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खेल संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा, वरीय उप समाहर्ता ,जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने सभी विजयी प्रतिभागियों को मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर पटना से आए रैफरी, शारीरिक शिक्षक गंगेश त्रिवेदी, पंकज कुमार, चंदन कुमार, प्रदीप कुमार, मनोरंजन कुमार, डा आवीद मजीद, अनुभव कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी उपस्थित थे। स्वतंत्र पत्रकार के.पी चौहान, बाँका।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…