कराटे

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में जयंत की अर्द्धशतकीय पारी से हिरोज ने लगाई जीत की हैट्रिक

कैमूर 28 फरवरी: कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित ओमनी कैमूर जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच हीरोज क्रिकेट क्लब एवं रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें हिरोज क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 86 रनो से हरा दिया।

सुबह टॉस जीतकर हिरोज ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए दोनो सलामी बैटर राहुल चौबे (57रन 51गेंद) और रिषभ राज (36 रन 48 गेंद)के बीच 96 रनो कि साझेदारी उसके बाद मध्यक्रम में जयंत सिंह के धुंआधार (67रन 29 गेंद) वसीम अली (30रन 34 गेंद) और सैफ के (30रन 28 गेंद) के बदौलत निर्धारित 35 ओवरों में 7विकेट खोकर 261 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया,रॉयल की ओर गेंदबाजी में सत्यम ने 3 पवन ने 2 और प्रियम व शिवम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

262 रनो का लक्ष्य हासिल करने के लिये उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब पुरे 35 ओवर खेलकर 8 विकेट पर 175 रन ही बना पाई जिसमें कप्तान अभिजीत ने (55रन 53 गेंद) प्रियम (30 रन 28) गेंद आर्यन (28 रन 35 गेंद) और दिलीप यादव (16 रन 19 गेंद) ने बनाये,हिरोज के गेंदबाजों में आदित्य और सैफ ने 2-2 विकेट तथा वसीम अली व परवेज़ ने 1-1 विकेट हासिल किया।

हिरोज के जयंत को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पुर्व राज्य अंडर-19 खिलाड़ी आकाश कुमार ने प्रदान किया। मैच के अंपायर अभय कुमार’रिंकू’ और संजय यादव तथा स्कोरर सोनल दूबे व सौरव कुमार रहे।कल का मैच अजय क्रिकेट एकेडमी और सनराइज क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

19 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago