बाँका 28 फरवरी: स्थानीय आर एम के स्कूल के मैदान पर ” खेलो बिहार पुलिस के साथ ” कार्यक्रम के तहत आज नागरिक एलेवन वनाम पुलिस एलेवन के साथ फुटबॉल का शानदार खेल देखने देखने मिला।
कश्म-कस भरे मैच में फुलटाइम तक दोनों टीमों में से कोई भी टीम ने गोल नहीं कर पाया।रेफरी के द्वारा दोनों को 5- 5 पेनल्टी मारने को कहा। इसमें नागरिक ने 2 और पुलिस एलेवन ने एक ही गोल कर पाया। इस प्रकार नागरिक एलेवन ने पुलिस एलेवन को 2 – 1 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया।
इसके पूर्व आरक्षी अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि द्वय बाँका नगर परिषद के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और उपाध्यक्ष डा•विनीता प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दीप प्रज्वलित किया और खेल प्रारंभ हुआ। फुटबॉल के पहले लड़कियों का दौड़, रस्सी खींच, सूई धागा रेस, म्युजिकल चेयर का खेल हुआ और बिजेता उप बिजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर डी एस पी मंगलेश कुमार सिंह, डी एस पी श्री श्रीवास्तव जी, प्रशिक्षु डी एस पी ए के गुप्ता, थाना प्रभारी शंभू यादव, संजय कुमार झा, सुबोध झा, डा•लता रंजन, शिवनारायण झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। * के पी चौहान, बाँका।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…