किशनगंज 05 दिसंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 बी डिवीजन का आज 17वां में मुकाबला ठाकुरगंज क्लब बनाम गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें ठाकुरगंज क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया
अपने कप्तान के इस निर्णय को ठाकुरगंज क्लब के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर को 18 ओवर में 84 रनों पर ऑल आउट कर दिया जिसमें गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर की ओर से अली जौहर उर्फ अनस ने सर्वाधिक 52 रन एवं फैयाज ने 5 रनों का योगदान दिया वही ठाकुरगंज क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनोज ने 5 विकेट एवं उदय शाह ने दो विकेट हासिल किए
आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठाकुरगंज क्लब ने 4 विकेट गंवाकर 11.1 ओवर में 88 रन बना कर जीत दर्ज की जिसमें वैभव चौधरी ने 36 रन एवं विशाल राय ने 16 रनों का योगदान दिया वही गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मेहताब उर्फ रोनू ने दो विकेट एवं फैयाज ने दो विकेट हासिल किए
शानदार गेंदबाजी 5 विकेट लेने वाले ठाकुरगंज क्लब के मनोज यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच को जिले के सीनियर खिलाड़ी कैसर आलम ने मेडल पहनाकर हौसला अफजाई किया आज के अंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं कमरे आलम स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैबिट।संयोजक वीर रंजन।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…