लातेहार 05 दिसंबर: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट लीग अंडर 16 का पाचवा मैच जामताड़ा तथा लातेहार के बीच जिला खेल स्टेडियम लातेहर में खेला गया ।
जामताड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक कुमार गुप्ता तथा सुप्रीत साहू के घातक गेंदबाजी के आगे सिमडेगा 72 रन पर पूरी टीम ढेर हो गयी । जिसमे सुधांशु मंडल 25 तथा मो दानिश ने 12 रन का योगदान दिया । लातेहार की ओर से दीपक कुमार गुप्ता तथा सुप्रीत साहू ने चार चार विकेट चटकाए
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार ने 4 विकेट खोकर 74 रन बनाकर 6 विकेट से मैच को जीत लिया । जिसमे कुमार शानू नाबाद 31 , अतुल रंजन 14 रन का योगदान दिया । जामताड़ा की ओर से अरमान अंसारी 2 तथा मो दानिश ने एक विकेट चटकाए । मैन ऑफ द मैच लातेहार के सुप्रीत साहू को भाजपा युवा जिला अध्यक्ष छोटू राजा तथा प्रदेश सदस्य आशुतोष सिंह चेरो के द्वारा पुरस्कार दिया गया । मैच के पर्यवेक्षक शशिभूषण चौबे थे ।
वही अंपायर अजय पाठक तथा सुभाष बनर्जी थे जबकि स्कोरिंग दीपक कुमार ने किया ।मौके पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह , प्रकाश कुमार , साकेत शर्मा , समरेश बादल , अंकित गौरव, न्यूटन आनंद , आयुष रंजन समेत कई लोग उपस्थित थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…