कोडरमा जिला क्रिकेट लीग में वाई डी सी इंदरवा ने मानव क्रिकेट क्लब को 201 रन से हराया।

कोडरमा 09 फरवरी: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच आज झुमर मैदान गुमो में वाईडीसी इंदरवा और मानव क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाई डी सी इंदरवा की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन बनाये। जिसमे धीरज पांडे ने शानदार 144 रन चंदन सिंह ने 46 रन का योगदान दिया । मानव क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनोद चौरसिया ने एक और विक्रम सिंह ने 1 विकेट चटकाए।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी मानव क्रिकेट क्लब की टीम ने 11.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 49 रन ही बना सकी। जिसमें विनोद 27 रन और विकास ने 12 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी करते हुए वाइ डीसी इनदरवा की ओर से रिजवान ने 5 विकेट और सचिन ने 3 विकेट चटकाए। बेहतर खेल के लिए धीरज पांडे को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

मैच में अंपायर दिवाकर पांडे और सपन कुमार तथा स्कोरर आशीष कुमार थे। मौके पर केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा , सचिव दिनेश सिंह, अनिल सिंह, मनोज सहाय पिंकू, आलोक पांडे ,सुमन कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago