भारतीय क्रिकेट टीम का चयन होने से पहले रिद्धिमान साहा को बीसीसीआई ने किया टीम से किया बाहर: रिपोर्ट

कोलकाता 09 फ़रवरी: बंगाल क्रिकेट संघ ने कल मंगलवार को रणजी टीम की घोषणा कर दी है जिमसे दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को जगह नहीं दी गई है लेकिन बाद में पता चलता है की रिद्धिमान साहा ने खुद रणजी ट्रॉफी ना खेलने का फैसला किया है आखिर इसके पीछे कही बीसीसीआई तो नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार साहा ने निजी कारणों के चलते बंगाल की रणजी टीम से नाम वापस ले लिया है। खबरों के अनुसार टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने साहा से स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि वह श्रीलंका के खिलाफ 4 मार्च से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बाचचीत में कहा है कि” टीम मैनेजमेंट के प्रभावशाली लोगों द्वारा रिद्धिमान साहा को स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि वह आगे बढ़ना चाहते हैं और ऋषभ पंत के साथ कुछ नए बैक-अप तैयार करना चाहते हैं। उन्हें समझाया गया कि उन्हें श्रीलंका टेस्ट के लिए नहीं चुना जाएगा क्योंकि अब समय आ गया है कि केएस भरत को सीनियर टीम के साथ खेलने का मौका मिले।

आपको बता दे कि ” एमएस धोनी के संन्यास के बाद साहा भारतीय टीम के प्रमुख विकेटकीपर बने थे। लेकिन ऋषभ पंत के उदय के बाद वह टीम के बैकअप विकेटकीपर बन गए। साहा ने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई मे खेला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago