पटना जिला जूनियर क्रिकेट लीग में बल्ले व गेंद से सुमन ने मचाया धमाल,विद्यार्थी सीसी विजयी

पटना 24 दिसंबर: पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में विद्यार्थी सीसी ने ब्लेज सीसी को 116 रन से करारी शिकस्त दी।

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में डीएमएस एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में विद्यार्थी सीसी ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मैन आफ द मैच सुमन कुमार के शानदार 46 रन और धीरज के 40 रन की मदद से 33.3 ओवर में 241 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में ब्लेज के बल्लेबाज विद्यार्थी के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सके और 31 ओवर में महज 125 रन पर ढेर हो गए। विद्यार्थी के इस जीत में बल्ले से कमाल दिखाने के बाद सुमन ने गेंद से भी विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। आठ ओवर में 26 रन खर्च कर तीन विकेट, जबकि निखिल ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर:

विद्यार्थी सीसी: 241/10 (33.3 ओवर), सुमन कुमार 46, धीरज कुमार 40, विकेट: राजवीर शुक्ला 3/45 ।
ब्लेज सीसी: 125/10 (31.0 ओवर), यश प्रताप 43, विकेट: निखिल कुमार 4/17, सुमन कुमार 3/26 ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago