पटना 24 दिसंबर: पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को अधिकारी एकादश ने अपने गेंदबाजों उत्तम सिंह (3 विकेट) और रजनीकांत (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत राजवंशीनगर सीसी को 34 रन से हराया।
स्पोटर्स पार्क फतेहपुर ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस राजवंशीनगर सीसी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अधिकारी इलेवन ने 35.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाये। जवाब में अधिकारी एकादश की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे राजवंशीनगर सीसी के बल्लेबाज नहीं चल पाये और पूरी टीम 31.2 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन आफ द मैच अधिकारी एकादश के उत्तम सिंह को वरीय खिलाड़ी संजय कुमार मंटू ने प्रदान किया।
अधिकारी एकादश: 150/10, 35.2 ओवर, रेशु 31, आकाश राज 23, कृष्णा अधिश्वर 26 (नाबाद) अतिरिक्त 14, विकेट: श्रवण कुमार 3/37, आदित्य प्रताप 3/23, राहुल रत्न 2/11 ।
राजवंशी नगर सीसी: आदित्य प्रताप 47, प्रकाश कुमार 18,अतिरिक्त 22, उत्तम सिंह 3/17, रजनीकांत 3/22, मोनू कुमार 2/17 ।
कल का मैच: जीएसी बनाम जफर इमाम सीसी, फतुहा ग्राउंड, सुबह 9.30 बजे से।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…