बेगूसराय 21 दिसंबर: बेगुसराय ज़िला सीनियर क्रिकेट लीग में गढ़पुरा क्रिकेट क्लब ने अपने पहले मुक़ाबले में चेरिया बरियारपुर को 21 रनो से पराजित कर जीत से आग़ाज़ किया।
गढ़पुरा के कप्तान राजेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेरिया बरियारपुर को निर्धारित 30 ओवरों में पाँच विकेट खोकर 190 रनो का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी में चेरिया बरियारपुर क़ी टीम 29.3 ओवरों में महज़ 168 रनो पर सिमट गई। चेरिया बरियारपुर की ओर से विशाल चौधरी ने सर्वाधिक 51 रन बनाए।
जबकि पहले बल्गलेबाजी करते हुए गढ़पुरा सीसी के पंद्रह वर्षीय अभिराज दत्त ने शानदार 54 रन के साथ साथ 1 महत्वपूर्ण विकेट झटके, साफी अहमद ने 69 रनो की पारी खेला, इम्तियाज़ ने 32 रनो के साथ साथ 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। चेरिया बरियारपुर के विशाल ने 3 विकेट झटका।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…