पटना 21 दिसंबर: पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को राजवंशी नगर सीसी ने प्रभा एकादश पर 72 रन से जीत दर्ज की।
पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में एनआईओसी, फतुहा के ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में राजवंशी नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 245 रन का स्कोर खड़ा किया। प्रभा एकादश के अंशु संतोष (7—36—5)के कहर बरपाती गेंदबाजी पर राजवंशी नगर के श्लोक के 70 रन जबकि कप्तान राहुल के 55 रन भारी पड़ गए। प्रभा के लिए रोहित ने भी 44 रन खर्च कर 3 विकेट झटके।
जवाब में प्रभा एकादश की टीम निर्धारित ओवर में 173 रन ही बना सकी। सामर्थ सिंह ने 55 और रवि कुमार ने 31 रन बनाए। श्रवण कुमार, अतुल ने दो—दो जबकि मो. साबित व कृष्णामणि ने एक—एक विकेट चटकाएं।
हरफनमौला खेल के लिए विजेता टीम के श्लोक को मैन आफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर:
राजवंशीनगर सीसी (245/9, 40.0 ओवर), श्लोक 70, राहुल रत्न(क) 55, आदित्य प्रताप 26, अतिरिक्त 33, विकेट: अंशुसंतोष 5/36, रोहित कुमार 3/44 ।
प्रभा एकादश: (173/10, 40.0 ओवर), सामर्थ सिंह 55, सूरज माही 22, रवि कुमार 31, अतिरिक्त 19, विकेट: श्रवण कुमार 2/37, अतुल 2/27, मो. साबित 1/36, कृष्णामणि 1/20 ।
कल का मैच: बाटा सीसी बनाम हरकुलस सीसी, फतेहपुर ग्राउंड, सुबह 9:30 बजे से।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…