वैशाली 21 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट ए डिवीजन लीग का आज का मैच बिदुपुर क्रिकेट क्लब और सूरज देव फाउंडेशन के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिदुपुर क्रिकेट क्लब का शुरुआत अच्छी नहीं रही । उसके बाद नीतीश कुमार 45 रन और नीलेश सिंह 75 रन बनाकर टीम को संभाला । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्यक्रम पूरी कर बिखर गए । प्रगति कुमार 39 रन और रोहित 43 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर पाए । पूरी टीम निर्धारित 30 ओवर में 253 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । सूरज देव फाउंडेशन के गेंदबाज नीरज कुमार 3 विकेट ,चेतन रमन 2 विकेट , प्रियांशु 2 विकेट, ऋषिकेश 2 विकेट लिए ,
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरजदेव फाउंडेशन के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए । पंकज 48 रन और रवि राहुल सिंह 19 रन को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए पूरी टीम 17 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई । बिदुपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से रितिक राज 5 विकेट यशराज 3 विकेट , रोहित 1 विकेट लिए ।
बिदुपुर क्रिकेट क्लब के ऋतिक राज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । कल का मैच महुआ क्रिकेट क्लब रोड वैशाली यूथ के बीच खेला जाएगा ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…