कराटे

राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन 29 से मधुबनी में

पटना 21 दिसंबर:  बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं मधुबनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 28वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक/बालिका ) का आयोजन 29 से 31 दिसंबर तक महंथ युगल नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय शम्भुआर,मधुबनी में किया जायेगा।

जिसमें राज्य संघ से पंजीकृत जिलों की टीमें भाग लेंगी। चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु मधुबनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार एवं जिला संघ के सचिव संतोष कुमार शर्मा के देखरेख में तैयारियां की जा रही है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप में सहभागिता करने वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों का जन्मतिथि 02.01.2002 के बाद होना चाहिए। प्रतिभागी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड का फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लेकर आयेंगे।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि तीन दिवसीय इसी राज्य चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम का चयन किया जायेगा। चयनित टीम मोतिहारी ( पूर्वी चम्पारण ) में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाली 66वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक/बालिका ) में भाग लेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago