कराटे

बालक वर्ग में  रोहन,तबशिर एवं अभिषेक जबकि बालिका वर्ग में गरिमा एवं मरियम संयुक्त रूप से शीर्ष पर।

पटना 26 दिसंबर:  अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में खेली जा रही बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के 3 चक्रों की समाप्ति के उपरांत किशनगंज के रोहन कुमार पटना के मोहम्मद तबशिर आलम एवं बेगूसराय के अभिषेक रंजन 3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

वही ढाई अंकों के साथ पटना के विवेक शर्मा , पीयूष कुमार रुपेश भी रामचंद्र और विशाल शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं । पटना के साइंस कॉलेज जिम्नेशियम हॉल में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में आज काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले ।
3 चक्रों के बाद 3 अंकों के साथ प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे मोहम्मद तबशिर आलम ने आज किशनगंज के मुकेश कुमार को 48 सालों में पराजित किया। 1509 रेटिंग वाले मुकेश कुमार अपने से अपेक्षाकृत कम रेटिंग के प्लेयर तबशिर आलम के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलते हुए भी अपनी बाजी सुरक्षित नहीं रख पाए और अंततः उन्होंने अपनी हार मान ली ।
संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे अन्य खिलाड़ियों में किशनगंज के रोहन कुमार ने बेगूसराय के अनिकेत रंजन को जबकि बेगूसराय के अभिषेक रंजन ने पटना के देवराज को पराजित किया। इस तरह मोहम्मद तबशिर आलम , रोहन कुमार एवं अभिषेक रंजन 3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं ।

 

संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे खिलाड़ियों में प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी विवेक शर्मा ने विशाल शर्मा के साथ एवं रुपेश रामचंद्र ने पीयूष कुमार  के साथ बाजी ड्रा पर समाप्त की।

वही बालिकाओं के वर्ग में पूर्णिया की गरिमा गौरव एवं मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं । आज खेले गए मुकाबलों में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मरियम फातिमा ने पटना की उषा आर्य को फ्रेंच डिफेंस से खेलते हुए 37 चालों में पराजित कर दिया।

बालिकाओं के वर्ग में दो नंबर बोर्ड पर जानी-मानी राष्ट्रीय खिलाड़ी गरिमा गौरव ने कोमल मुस्कान को गुईको पियानो पद्धति से खेलते हुए 36 चालों में मात कर दिया। अपनी-अपनी आज की बाजियां जीतकर गरिमा गौरव एवं मरियम फातिमा 3-3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गई हैं।
प्रतियोगिता का चौथा चक्र कल सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा।

आज खेले गए तीसरे चक्र के परिणाम इस प्रकार रहे :-

मोहम्मद तबशिर आलम 3 ने मुकेश कुमार 2 को
रोहन कुमार 3 ने अनिकेत रंजन 2 को
अभिषेक रंजन 3 ने देवराज 2 को
सौरभ कुमार 2 ने पीयूष कुमार मिश्रा 2 को
अमृत रौनक दो ने हर्षित कुमार एक को
पवन सिंह 2 ने कार्तिकेय नंदन 1 को
प्रशांत कुमार सिंह 2 ने नीरव विशाल 1 को
दिव्यांशु राज 2 ने ऋत्विक मजूमदार 1 को
ऋषि राज भारद्वाज 2 ने रवि कुमार 1 को
रूद्र तिवारी 2 ने केशव कुमार यशवंत 1 को
सुमन कुमार पोद्दार 2 ने माधव कुमार यशवंत 1 को
रूद्र वीर सिंह 2 ने मोहम्मद साबिर इब्राहिम 1 को
शुभम कुमार 2 ने अभय कुमार रजक 1 को
आयुष कुमार शर्मा 2 ने अनिकेत राज  को
पार्थ कौशिक 1 ने आयुष राज 0 को
समृद्ध सहाय 1 ने मनीष कुमार 0 को हराया
वही बालिकाओं के वर्ग में ,
मरियम फातिमा 3 ने उषा आर्य 2 को
गरिमा गौरव 3 ने कोमल सिंह मुस्कान 1 को
धानवी कर्मकार 1 ने अंकिता राज्य 0 को पराजित किया जबकि अदीबा उल्ला 1.5 एवं भव्य वर्मा 1.5 तथा पलक सिन्हा एवं परी सिन्हा के बीच खेली गई बाजी अनिर्णीत समाप्त हुई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago