कराटे

टी-20 क्रिकेट में विजेता सीसी को एक विकेट से हराकर पिककू सीसी अगले चक्र में

मुज़फ़्फ़रपुर 26 दिसंबर:  मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पुल सी में जीत से शुरूआत करने वाली विजेता क्रिकेट क्लब का अभियान दूसरे चरण में थम गया ।

इस नॉकआउट मुकाबले में पिककू क्रिकेट क्लब ने जिला क्रिकेट लीग की पूर्व उप विजेता विजेता क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया।

रोमांचक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विजेता क्लब की टीम 15.2 ओवर में महज 88 रन बनाकर आउट हो गयी। इसमें प्रखर ने 29 गौतम 16 और नितेश ने 12 रनों का योगदान दिया। पिककू  क्लब के विक्की ने तीन , सुशांत ने दो और श्रीधर, नितेश एवं मनीष ने एक-एक विकेट झटके ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पिककू  क्लब ने तीन  गेंद शेष रहते रोमांचक मुकाबला एक  विकेट से जीता। श्रीधर ने 25 रन रणदीप ने 16  और विजयी शाॅट  लगाने वाले राकेश दो  रन बनाकर नाबाद रहे ।अमरनाथ ने दो, नीरज ,गौरव ,नितेश और निखिल ने एक-एक विकेट झटके । तीन खिलाड़ी रन आउट हुआ ।श्रीधर को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में विजेता क्लब  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रनों   का योग खड़ा किया ।निखिल 25 प्रखर 22 धीरज 16 और नीरज ने 15 रनों का योगदान दिया ।रॉयल रॉकर्स  के गोपाल और  शिवम ने दो दो तथा रवि एवं करण ने एक-एक विकेट झटके ।

जवाब में रॉयल टीम 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई .रवि 18 गोपाल 12 और शिवम ने 10 रनों का योगदान दिया ।विजेता क्लब के गौरव नितिन धीरज ने दो तथा निखिल एवं नीरज ने एक  विकेट झटके। मैच के अंपायर मनोज कुमार और हर्षवर्धन रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago