कराटे

अररिया जिला ए डिवीजन लीग में तौसीफ के पांच विकेट से एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट विजयी

अररिया 25 दिसंबर: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन लीग चैंपियनशिप का 22 वां मैच अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू और एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया निर्धारित 35-35 ओवरों के मैच में टॉस एसीए ब्लू ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

एसीए ब्लू ने बल्लेबाजी करते हुए 35 वें ओवर में अपने सभी विकेट गंवा कर 149 रन बनाए। एसीए के बल्लेबाज अंसार खान ने 29 रन करन भारद्वाज ने 24 रन जयलाल मुर्मू ने 23 रन बनाए। एंबिशन के गेंदबाज तौसीफ रजा ने 5 विकेट फिरोज़ ने 2 गुलजार ने 1 विकेट लिए।

दूसरी पारी खेलने उतरी एंबीशन के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की अपनी टीम को 33 ओवर में 6 विकेट के नुक़सान पर150 रन बना कर इस मैच को जित लिया । एंबिशन के बल्लेबाज इमरान आलम ने 34 रन

मुन्नवर ने 31 रन वसीम खान ने 29 रन बनाए । एसीए ब्लू के गेंदबाज निसार आलम ने 4 विकेट अशरफ़ और विजय ने 1-1 विकेट चटकाए। मैच के अंपायर तनवीर आलम और अनिकेत झा थे स्कोरिंग फैजल ने किया

इस अवसर पर परवेज आलम गोपेश सिन्हा दीलीप कुमार झा चांद आजमी मनोज बडेडिया चंदन यादव मोहतसिम जुबेरी ओम प्रकाश जयसवाल विवेक प्रकाश अमीत सेनगुप्ता अश्वनी ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

कल का मैच एमएससीसी लीजेंड फारबिसगंज और जोगबनी क्रिकेट क्लब जोगबनी के बीच होगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

21 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago