कराटे

जहानाबाद जूनियर जिला लीग में आर ०एस ०सी ०सी० हुलासगंज 4 विकेट से विजयी

जहानाबाद 26 दिसंबर: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के लीग मुकाबले में आर ०एस ०सी ०सी० हुलासगंज ने ई०पी०सी ०ए० को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया ।

सुबह घना कोहरा होने के वजह से मैच देरी से शुरू हुआ , सुबह में टॉस जीतकर इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन आशुतोष के 4 विकेट और सुमित, शुभम , राजू के 2,2 के सामने 24 ओवरों में मात्र 114 रन बना के सिमट गई । इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकैडमी के तरफ से ऋषभ ने 25, मोनू ने 21 और समीर ने 20 रन का योगदान दिया ।

115 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुलासगंज की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही , हुलासगंज ने सिर्फ 13 रन के स्कोर पे अपने दोनो सलामी बल्लेबाज के विकेट खो दिए ,

लेकिन शुभम के 28 और कप्तान सुमित के नाबाद के 24 रन के बदौलत हुलासगंज की टीम ने 24.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।

आशुतोष को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया ।लीग का अगला मैच सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी और बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी के बीच में दिनांक 27/12/2021 को जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago