मसौढ़ी 26 दिसंबर: युवा जन शक्ति संघ समाज सेवी संस्था की ओर से मसौढ़ी की ऐतिहासिक गांधी मैदान में मसौढ़ी प्रीमियर लीग सीजन 3 क्रिकेट टूर्नामेंट का महा आगाज के मौके पर जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार के हाथों फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जदयू नेत्री खुशबू रानी जी पलटन सिंह जी कांग्रेस नेत्री इंद्रमणि देवी डॉक्टर सुधीर कुमार डॉ संजय कुमार संस्था के अध्यक्ष मुकुल कुमार शर्मा व सचिव मोहम्मद रफी राज साहिल दानेंद्र समदर्शी नेहा पटेल आशीष देव रितिक रौशन नफीस आलम डॉ एमके मंगल वीरेंद्र सिंह एवं पीपीपीएस स्कूल से प्रतिनिधि सुबोध शर्मा राजीव रंजन सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
शुरुआती मैच आज खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी पटना बनाम गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी गया के बीच मैच खेला गया गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी गया की टीम ने खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी पटना को 9 विकेट से पराजित कर मैच को आसानी से जीत लिया। शानदार कसी हुई गेंदबाजी के लिए पुरुषोत्तम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कल का मैच खुशी टारगेट क्रिकेट एकडेमी पटना बनाम वीकेएस क्रिकेट एकेडमी पटना के बीच खेला जाएगा
टॉस:- खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी, पटना
खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी, पटना:- 98/10 (19 ओवर्स)
वेदान्त यादव:- 27 रन (32 गेंद)
विशाल:- 16 रन (17 गेंद)
पुरषोत्तम:- 4 ओवर्स 2 मेडेन 8 रन 2 विकेट
रिशव सिंह:- 4 ओवर्स 16 रन 3 विकेट
गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी, गया:- 102/1 (15.2 ओवर्स)
प्रवीण रॉय:- 37 रन (39 गेंद) नॉट आउट
मौसम कुमार:- 34 रन (33 गेंद)
अभिषेक आनंद:- 2 ओवर्स 11 रन 1 विकेट
मैन ऑफ द मैच :– पुरुषोत्तम
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…