कराटे

प्रदर्शनी मैच में मो.आलम ने जड़ा दोहरा शतक(200 रन) तो यश जड़ा शतक(152 रन),कोहिनूर सीए जीता

समस्तीपुर 29 नवंबर: समस्तीपुर के कोहिनूर क्रिकेट एकेडमी के 15 वर्ष के एमडी आलम ने वी सी एकेडमी के साथ एक अभ्यास मैच मे दोहरा शतक जड़ दिया उन्होंने 200 रनो की शानदार पारी खेली। जिसमे 89 बॉल का सामना करते हुए 13 चौका और 22 छक्का जड़ा जबकि साथी खिलाड़ी यश भी शानदार 152 रनो की पारी खेली जिसमे 95 बॉल मे 17 चौंका और 12 छक्का जड़ा.

आज वीसी एकेडमी और कोहिनूर क्रिकेट एकेडमी के बीच एक प्रदर्शनी मुकाबला खेला गया जिसमे कोहिनूर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया .पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सलामी बल्लेबाज मो. आलम और यश ने वीसी के गेंदबाजो की शुरू से शोर्ट खेलने शुरू कर दिए और मो आलम ने सिर्फ 89 गेंदों में 13 चौका और 22 छक्के के मदद से दोहरा शतक 200 रन और यश ने 95 गेंदों में 17 चौंके और 12 छक्के के मदद से 152 रनों की धुअधार पारी खेली .

इसके अलावे एसपी ने 28 और शेखर ने 14 रन बनाया .जिससे पूरी टीम का स्कोर 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 428 रन जा पहुँचा. वीसी एकेडमी के गेंदबाज आयुष को दो,रेखा,सुमित और सौरव को एक एक विकेट मिला .

429 रनों के बड़े लक्ष्य के जबाब में उतरी वीसी एकेडमी 32.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 176 रन बनाए जिसमे सुमित 35 रन ,आयुष 31 रन और ऋतिक ने 30 रनों का योगदान दिया .गेंदबाजी करते हुए कोहिनूर के रितेश ने पांच विकेट,अंकुश दो और रवि तथा वृज्शयन को एक एक विकेट मिला . इस तरह एकतरफा मुकाबले में कोहिनूर क्रिकेट एकेडमी 325 रनों से जीता .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago