पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में रॉयल्स ने थंडर स्ट्राइकर्स को 21 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे मुकाबले में बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी ने ट्रैम्फैंट सीसी को महज दो रन से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
93 रन का बचाव कर रॉयल्स ने मारी बाजी
पहले मुकाबले में थंडर स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। रॉयल्स ने 20.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 93 रन बनाए। आरजू नवाब खान ने 25 रन की अहम पारी खेली, जबकि टीम के स्कोर में अतिरिक्त रनों का भी बड़ा योगदान रहा।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर स्ट्राइकर्स की टीम रॉयल्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 20.1 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। आरजू नवाब खान ने गेंदबाजी में भी दो विकेट झटके। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रॉयल्स की ओर से कार्तिक चौधरी ने तीन और मीहिर ने तीन विकेट चटकाए।
संक्षिप्त स्कोर
रॉयल रूल्स: 20.2 ओवर में 93/10, आरजू नवाब खान 25, अतिरिक्त 35, कार्तिक चौधरी 3/4, मीहिर 3/8, नंदन सरन 2/22, आयुष अमन 1/8.
थंडर स्ट्राइकर्स: 20.1 ओवर में 72/10, सम्राट देव सिंह 11, आयुष अमन 15, जीत बाबू 14, अतिरिक्त 14, आदित्य सैनी 2/11, साहिल राज 1/11, आदित्य राज 1/19, आशीष 2/10, आरजू नवाब खान 2/6, कुणाल 1/2.
दो रन से कैम्ब्रीज की धड़कनें बढ़ाने वाली जीत
दिन के दूसरे मुकाबले में बिहार कैम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी और ट्रैम्फैंट सीसी के बीच कांटे की टक्कर हुई। कैम्ब्रीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 101/7 रन बनाए। आर्यन राज ने 23 और रोहित राज ने 14 रन बनाए।
101 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैम्फैंट सीसी ने आकर्ष राज (29) और स्पर्श (24) की पारियों से जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन कैम्ब्रीज के गेंदबाजों ने आखिरी तक दबाव बनाए रखा। ट्रैम्फैंट की पूरी टीम 20.5 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। कैम्ब्रीज ने मुकाबला दो रन से अपने नाम किया। करन पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार कॅम्ब्रीज क्रिकेट एकेडमी: 21 ओवर में 101/7, आर्यन राज 23, रोहित राज 14, शुभम नाबाद 10, अतिरिक्त 21, राहुल 1/22, मयंक कुमार 1/13, प्रियांशु कुमार यादव 3/20.
ट्रैम्फैंट सीसी : 20.5 ओवर में 99 रन, आकर्ष राज 29, स्पर्श 24, सुनील कुमार 14, अतिरिक्त 9, अमन राज 1/7, आदर्श 2/12, रोहित राज 1/15, फैज अकरम 2/13.
Share this content:
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…
अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…
पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…