कराटे

वेस्ट चम्पारण जिला लीग में देवनारायण के शतक और कुंदन के पंच से विद्यार्थी सीसी विजयी

वेस्ट चम्पारण 5 अप्रैल: पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटांड़ और एचएस क्लब बेतिया के बीच चला गया आज सुबह विद्यार्थी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

पारी की शुरुआत में यह निर्णय सही प्रतीत नहीं हो रहा था दिव्यांशी और आदित्य कुमार दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी ही पवेलियन लौट गए मार्च में बल्लेबाजी करने आए जसदीप सिंह और देवनारायण की जोड़ी जम गई संकट के समय में जसदीप में 29 रन बनाए साथी बल्लेबाज देवनारायण का बखूबी साथ निभाया देवनारायण 88 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली इस बारे में देवनारायण ने 14 चौके और 2 छक्के जड़े जिसकी बदौलत विद्यार्थी क्लब ने 30 ओवर में
220 रनों का विशाल लक्ष्य रखा पारी में एचएस क्लब की ओर से लो ने4 विकेट लिए अशरफ ने दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी एसएस क्लब की टीम विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटांड़ के वरीय खिलाड़ी कुंदन के घातक गेंदबाजी के आगे मात्र 59 रनों पर ढेर हो गई कुंदन ने 5ओवर मे 11 रन देकर 5 विकेट लिए जिससे एचएस क्लब की कमर टूट गए उनका साथ देते हुए शतक वीर देवनारायण ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए इस तरह पूरी टीम मात्र 59 रनों पर सिमट गई इस तरह विद्यार्थी क्लब में आज का मैच 159 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया

देवनारायण के हरफनमौला खेल के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया आज के मैच में संघ के संरक्षक श्री रामबालक प्रसाद यादव अध्यक्ष रवि रंजन यादव सचिव श्री राजकुमार उपाध्यक्ष श्री विश्वजीत कुमार संयुक्त सचिव श्री आशीष कुमार कोषाध्यक्ष श्री मनोज कुमार और बहुत सारे खेल प्रशंसक उपस्थित थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

3 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

11 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago