पूर्णिया जिला सीनियर लीग में मधुबनी विज़ार्ड ने रामनगर सीसी को 16 रनो से हराया

पूर्णिया 5 अप्रैल: स्थानीय गुलाब बाग में स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41 वां जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीज़न का 36 वा मैच रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) बनाम मधुबनी विज़ार्ड के बीच खेला गया।

मधुबनी विज़ार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मधुबनी विज़ार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच मैं 29.4 ओवर मैं 10 विकेट खोकर 139 रन बनाए । मधुबनी विज़ार्ड के बल्लेबाज रोहन ने नाबाद 51 रन, विजय भारती ने 15 रन, श्क़लेन मुश्ताक़ ने 17 रन बनाए।रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) के गेंदबाज अनु रंजन ने 06 ओवर में 22 रन देकर 03 विकेट, अमर ने 5.4 ओवर मै 24 रन देकर 02 विकेट, मुन्नू ने 06 ओवर मे 17 रन देकर 02 विकेट हासिल किए।

140 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) की टीम 29.2 ओवर में 10 विकेट खो कर 124 रन बना सका । रामनगर क्रिकेट क्लब (डायमंड) के बल्लेबाज शैलेश ने 28 रन एवं मुन्नू ने 20 रन, अनुरंजन ने 17 रन बनाएं। मधुबनी विज़ार्ड के तरफ से गेंदबाजी मै अभिषेक बाबू ने 06 ओवर मै 19 रन देकर 04 विकेट, रोहन ने 06 ओवर मै 18 रन देकर 02 विकेट लिया।

मधुबनी विज़ार्ड ने इस मैच 15 रन से जीत कर 2 अंक हासिल किए।इस मैच के प्लेयर ऑफ द मधुबनी विज़ार्ड के आल राउंडर रोहन को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल एंपायर एस एस प्रसाद पिंटू एवं विजय एवं स्कोरर अबू बकर ग्रीन वैली मैं 06.04.2021 सीनियर डिवीज़न गलेक्सी स्पोर्ट्स क्लब बनाम ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago