वैशाली जिला लीग में डीएसए सोनपुर ने अमरपाली को तथा बिदुपुर सीसी ने महुआ सीसी को हराया

वैशाली 3 मार्च : वैशाली जिला क्रिकेट लीग में आज का पहला मैच डीएसए सोनपुर और अमरपाली क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।अमरपाली क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया ।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएसए सोनपुर के राकेश 101 और संतोष 18 ने बढ़िया शुरुआत दी , संतोष के आउट होने के बाद चंदन सिंह 107 * रन के बदौलत 30 ओवर मै 303 -4 का स्कोर खड़ा किया . अमरपाली के तरफ से कुशल कुणाल – अमन 2 -2 विकेट लिए . लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरपारी क्रिकेट क्लब के कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए , शिवम 8 रन सबसे ज्यादा रन बनाएं, पूरी टीम सिर्फ 31 रन पर सिमट गई ।डीएसए के तरफ से संतोष प्रकाश 3 ,जावेद 2 विकेट लिए l डीएसए के बल्लेबाज चंदन सिंह को मनावर में सुनाया जाए ।।

दुसरे मुकाबले में बिदुपुर क्रिकेट क्लब ने महुआ क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया ।।।

वैशाली जिला क्रिकेट लीग का आज का दूसरा मैच महुआ क्रिकेट क्लब और बिदुपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । महुआ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । दोनों सलामी बल्लेबाज प्रकाश 17 रन राहुल 60 ने बढ़िया शुरुआत दी उसके बाद अदित्य 65 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज अमन 47 रन ताबड़तोड़ पारी के बदौलत 30 ओवर में 233 -8 विशाल स्कोर खड़ा किया । बिदुपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से प्रगति 3 , आयुष्मान 2 , विकाश 2 , राज किशन 1 विकेट लिए

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिदुपुर क्रिकेट क्लब के शुरुआती झटके के बाद निलेश 26 और आयुष्मान 76* ने पारी को संभाला ,निलेश को आउट होने के बाद प्रगति 25 और विकाश 21 ने आयुष्मान के साथ मिलकर 4 गेंद शेष रहते हुए 234-6 लक्ष्य की प्राप्ति कर ली । महुआ क्रिकेट क्लब की तरफ से श्वेतांक 2 , सचिन 1, जितेंद्र 1 विकेट लिए , बिदुपुर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आयुष्मान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago