पटना 3 मार्च : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले अंडर-19 सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाली पटना जिला टीम के लिए सेलेक्शन ट्रायल गुरुवार को राजधानी के वाईसीसी Sports एकेडमी (शाखा मैदान) में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को सुबह नौ बजे वाईसीसी Sports एकेडमी में रिपोर्ट करना होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्मप्रमाण पत्र की ऑरिजनल और फोटोकॉपी साथ लेकर आना होगा। साथ में दो फोटो भी लाना होगा।गौरतलब है कि पटना जिला टीम को पाटलिपुत्रा जोन में रखा गया है। पाटलिपुत्रा जोन का सेलेक्शन ट्रायल छह मार्च को पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस जोन में पटना के अलावा अरवल, जहानाबाद और वैशाली को रखा गया है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…