टी-20 वर्ल्डकप में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़त

ऑस्ट्रेलिया : टी-20 वर्ल्डकप के सुपर 12 के मुकाबले आज इंडिया और ज़िम्बावे के मुकाबले के साथ ही खत्म हो चूका है। टी20 वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न में खेला गया। यह सुपर-12 राउंड का आखिरी मैच था। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। अब भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने शुरुआत में और सूर्यकुमार यादव ने आखिर में बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने अर्धशतक जमाया। राहुल ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए।

वहीं, सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने मैच के अंत में कई अविश्वसनीय शॉट्स लगाए। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और चार छक्के लगाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। रेयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।

वहीं, सिकंदर रजा ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या को दो-दो विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। सूर्यकुमार को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago