Categories: Uncategorized

राजू चौधरी मेमो० डिस्ट्रिक जूनियर क्रिकेट में अशहद हुसैन व शिवम यादव का शतक

बाराबंकी : स्थानीय के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित द्वितीय राजू चौधरी मेमो० डिस्ट्रिक जूनियर क्रिकेट चैम्पीयनशिप 2022-23 में आज दो मैच खेले गये। पहला मैच बी० डी०सी०ए० – XI ब्लू व पिंक तथा दूसरा मैच बी०डी०सी०ए०-XI रेड एवं ब्राउन के मध्य खेला गया। आज का विशेष आकर्षण दो खिलाड़ियों का शतक रहा। पहला शतक अशहद हुसैन 117 तथा दूसरा शिवम यादव के 110 रन नाबाद रहा।

पहले मैच में टॉस जीतकर बी०डी०सी०ए०-XI पिंक ने बॉलिंग करते हुये बी०डी०सी०ए० – XI ब्लू टीम को निर्धारित 20 ओवरों रनों के स्कोर पर रोका जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुये ओम ठाकुर ने 44 तथा मृदुल ने 19 रनों का स्कोर बनाया। बी०डी०सी०ए०-XI पिंक की ओर से अंकेश ने दो उमेश, अभिवन और राहुल ने एक-एक सफलता अर्जित की जवाब में बी०डी०सी०ए०-XI पिंक की ओर से अमितेश ने 38 तथा अनुज ने 23 रन बनायें ब्लू की ओर से ओम ठाकुर, काव्यांश व अकरम ने 2-2 विकेट अर्जित किये। कप्तान अमितेश के आलराउण्ड प्रदर्शन से पिंक XI ने जीत दर्ज की।

दूसरा मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये अशहद हुसैन व शिवम यादव की शतकीय साझेदारी से निर्धारित ओवरों में 252 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अशहद हुसैन ने 59 रनों का सामना करते हुये 117 रन बनाये व शिवम यादव ने 68 बालों का सामना करते हुये 110 नाबाद रन बनाये। एकमात्र सफलता रोहित सेट्टी के हाथ लगी।

जवाब में बी०डी०सी०ए०-XI ब्राउन ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 54 रन ही बना सकी और एक विशाल स्कोर 198 रनों से रेड की टीम विजयी हुई। ब्राउन – XI की ओर से अनुनय पाठक ने 11 रन, अनुपम वर्मा ने 15 रनों का योगदान दिया। टीम रेड की ओर से शौर्य, अशहद व निशान्त ने 2-2 व शिवम व सचिन को 1-1 सफलता प्राप्त हुई।इस अवसर पर बाराबंकी जिले के तमाम क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago