शमी का पंच,रोहित के शतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हराया

Khelbihar.com

विशाखापट्टनम: भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हरा दिया. भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच के हीरो मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा रहे. शमी ने पांच जबकि जडेजा ने चार विकेट झटके.

भारतीय टीम दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और उसने दूसरी पारी में चार विकेट पर 323 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा.

दक्षिण अफ्रीकी टीम इसके जवाब में 63.5 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई और उसे 203 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम के लिए डेन पिएड्ट 107 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 56 और सेनुरान मुतुसामी 108 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 49 रनों का योगदान दिया. मेहमान के चार बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हुए.

दक्षिण अफ्रीका ने कल एक विकेट पर 11 रन बनाए थे. आज टीम ने इससे आगे खेलना शुरू किया. एडिन मार्कराम तीन और थेयुनिस डे ब्रयून ने पांच रन से आगे खेलना शुरू किया. मेहमान टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही.

दिन का खेल शुरू होते ही दक्षिण अफ्रीकी टीम जडेजा और शमी की घातक गेंदबाजी के आगे नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित की थी.

दक्षिण अफ्रीका ने भी संघर्ष किया और अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए. भारत दूसरी पारी में 71 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और उसने दूसरी पारी में चार विकेट पर 323 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य रखा था.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago