स्वीटी बूरा विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में,

Khelbihar.com

पूर्व रजत पदक विजेता स्वीटी बूरा (75 किग्रा) ने आसान जीत से शनिवार को यहां विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन नीरज फोगाट (57 किग्रा) को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। बूरा ने पहले दौर में मंगोलिया की म्यांगमारजारगल मुंखबाट को 5-0 से हराया और अब उनका सामना वेल्स की दूसरी वरीयता प्राप्त लॉरेन प्राइस से होगा।

फोगाट ने चीन की कियो जीरू के खिलाफ अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन जजों की नजर में यह पर्याप्त नहीं था और बंटे हुए फैसले में उन्हें 2-3 से हार झेलनी पड़ी। बूरा की जीत आसान रही जिसमें उन्होंने सटीक मुक्कों से खुद को बेहतर मुक्केबाज साबित किया।

मंगोलियाई मुक्केबाज ने अंतिम तीन मिनट में वापसी के प्रयास किए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इससे पहले फोगाट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और वह बेहतर मुक्केबाज नजर आ रही थी। उनकी प्रतिद्वंद्वी तकनीकी रूप से भी कमजोर लग रही थी और उन्हें चेतावनी भी मिली थी, लेकिन जजों ने हैरानी भरा फैसला दिया, इससे भारतीय खिलाड़ी निराश दिखी।

फोगाट पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही थी। भारतीय दिल ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के बेहतर निर्णय सुनिश्चित करने के लिये नये नियमों के तहत आधिकारिक तौर पर फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कर दिया था लेकिन तकनीकी समिति ने उसे नामंजूर कर दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago