कोरोनावायरस से भारतीय महिला क्रिकेटर प्रिया पुनिया की माता का निधन,पुनिया ने लिखा भावुक संदेश

[ad_1]

नई दिल्ली 18 मई : भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी प्रिया पूनिया ने अपनी मां को खोया है। प्रिया की मां कोरोना से संक्रमित थीं। पूनिया ने अपने घर में हुई इस क्षति के बारे में इन्स्टाग्राम अकाउंट पर बताया।प्रिया पूनिया ने लिखा कि उनकी मां एक मार्गदर्शक थी और उतार-चढ़ाव भरे समय में उनको मजबूत बनाने का काम किया। इस युवा क्रिकेटर ने अपनी मां और परिवार के साथ काफी फोटो शेयर किये हैं।

महिला क्रिकेटर प्रिया पूनिया का भावुक संदेश देखें

पूनिया ने लिखा कि आज मुझे अहसास हुआ कि आप मुझे मजबूत बने रहने के लिए क्यों कहती थीं। आपको पता था कि एक दिन मुझे आपको खोने का नुकसान उठाने के लिए शक्ति की जरूरत होगी। मां, मैं आपको मिस कर रही हूँ। दूरी मायने नहीं रखती, मैं जानती हूँ कि आप हमेशा मेरे साथ हो। जीवन में कुछ सच्चाइयों को स्वीकार करना मुश्किल होता है। आपकी यादें कभी भुलाई नहीं जाएगी।

भारतीय क्रिकेटर ने लोगों को पूरा ध्यान रखने के लिए कहा और लिखा कि यह खतरनाक वायरस है। मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सुरक्षित रहें। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले भारतीय महिला टीम की एक अन्य खिलाड़ी वेदा कृष्णामूर्ति ने भी अपनी मां और बहन दोनों को कोरोना वायरस के कारण खो दिया था।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago