वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को लेकर न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान विलियमसन का बड़ा बयान ,देखे

[ad_1]

आईसीसी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में सबसे पहले अपनी जगह पक्‍की करने वाली टीम न्‍यूजीलैंड ही थी जबकि भारतीय टीम का प्रदर्शन सबसे निरंतर और सफल रहा था। टीम इंडिया ने अगस्‍त 2019 से 17 टेस्‍ट खेले, जिसमें 12 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ नतीजा रहा।

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन 18 जून से साउथैम्‍प्‍टन में टीम इंडिया के खिलाफ विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी टीम का नेतृत्‍व करने को लेकर बेहद उत्‍सुक हैं। विलियमसन ने आईसीसी विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के परिचय की तारीफ की, जिसने टेस्‍ट क्रिकेट को दोबारा जीवित किया।

आईसीसी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्‍ट किया, जिसमें विलियमसन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने टेस्‍ट चैंपियनशिप का संदर्भ देखा। यह असली उत्‍साह लेकर आया है। हमने जब पारी घोषित हुई तो देखा कि मुकाबला कितना कड़ा हुआ। भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सीरीज में यह देखने को मिला। पाकिस्‍तान के खिलाफ हमारी सीरीज में जोरदार भिड़ंत के बाद नतीजे निकले और आपको जोखिम उठाने को हमेशा तैयार रहना होता है।’

कीवी कप्‍तान ने कहा, ‘फाइनल में शामिल होना बहुत उत्‍साहजनक है। इस मुकाबले को जीतना और भी शानदार रहेगा। जब भी आप भारत के खिलाफ खेलते हैं तो यह शानदार चुनौती होती है। भारतीय टीम के खिलाफ खेलना बहुत उत्‍साहजनक होता है।’

बता दें कि न्‍यूजीलैंड की टीम साउथैम्‍प्‍टन पहुंच चुकी है। टीम इंडिया 2 जून को यूके के लिए रवाना होगी। पहले भारतीय टीम 19 मई को मुंबई में बीसीसीआई के बायो-बबल से जुड़ेगी। फिर इंग्‍लैंड पहुंचने के बाद भारतीय टीम को दो सप्‍ताह के कड़े पृथकवास में रहना होगा।

[ad_2]

Source link

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago