पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक क्वार्टरफाइनल में इशान किशन एकेडमी ने देव क्रिकेट एकेडमी को महज 3 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने स्टार एकादश को 35 रन से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
3 रन से चूकी देव की टीम
श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर इशान किशन एकेडमी और देव क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इशान किशन एकेडमी ने 21 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। आयुष्मान जैन ने 32 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमन ने 18 और शिवम सिंह ने 18 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 21 ओवर में छह विकेट पर 124 रन ही बना सकी। सुमित कुमार पंकज ने नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन आखिरी तक जीत नहीं दिला सके। शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष्मान जैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर:
इशान किशन एकेडमी : 21 ओवर में 127/9 — आयुष्मान जैन 32, अमन 18, रौनक गुप्ता 12, शिवम सिंह 18, अतिरिक्त 35। अविनाश 1/20, कृष 2/7, अराज्ञा तिवारी चिकू 1/8, सुमित कुमार पंकज 3/21, प्रखर गिरी 1/16.
देव क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 124/6 — सुमित कुमार पंकज नाबाद 51, दर्श कुमार 21, हिमांशु 18, अतिरिक्त 22। वैभव राज 1/13.
कैम्ब्रिज ने 35 रन से दर्ज की जीत
दिन के दूसरे क्वार्टरफाइनल में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने स्टार एकादश को 35 रन से हराया। टॉस जीतकर स्टार एकादश ने कैम्ब्रिज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कैम्ब्रिज ने निर्धारित 21 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बनाए। आदर्श कुमार ने 37 और आर्यन राज ने 29 रन का योगदान दिया।
130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार एकादश की पूरी टीम 19 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। अविनाश यादव ने 32 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। कैम्ब्रिज की ओर से आर्यन राज ने गेंदबाजी में भी तीन विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर:
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 130/7 — रक्षित 19, शुभम 10, आर्यन राज 29, आदर्श कुमार 37, अतिरिक्त 19। शिपू 1/13, अंश राज 1/17, आर्यन राज 3/20, अनमोल 1/16.
स्टार एकादश : 19 ओवर में 95/10 — अविनाश यादव 32, अंशु यादव 11, पियूष पटेल 10, अतिरिक्त 11.
Share this content:
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…
अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…
पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…