शिवहर 15 दिसंबर: नवाब उच्च विद्यालय मैदान में 19 दिसंबर से होगा जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 का भव्य आगाज प्रत्येक वर्ष की भांति हीं इस वर्ष भी शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा ।
इसकी जानकारी देते हुए खेलबिहार को शिवहर जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार ने बताया है कि” यह लीग जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 नाम से पंजीकृत होगा । शिवहर जिला क्रिकेट संघ से निबंधित कुल 16 क्लब इस लीग में हिस्सा लेंगे ।
इस बार पहले जूनियर डिविजन से इस लीग की शुरुआत होगी, फिर सिनियर डिविजन के मैच खेले जाएंगे । यह लीग लगभग एक महीने तक चलेगा । संभवतः 26 जनवरी को इस लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा । इस लीग के सारे मैच श्री नवाब हाई स्कूल के मैदान में हीं खेले जाएंगे ।
ज्ञात हो कि शिवहर जिला क्रिकेट संघ द्वारा वर्ष में एक बार आयोजित किए जाने वाले इस लीग के आधार पर हीं जिले से निबंधित खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आहूत विभिन्न अंतर्जिला प्रतियोगिताओं में या राज्यस्तरीय विभिन्न आयु वर्ग के क्रिकेट ट्रायल में भाग लेने का मौका मिलता है ।
19 दिसंबर 2021 दिन रविवार को सुबह 10 बजे विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में इस लीग का उद्घाटन किया जाएगा ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…