पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का दूसरा मैच पंचशील बनाम अधिकारी इलेवन के बीच कल

पटना 15 दिसंबर: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पटना जिला सीनियर डिवीजन लीग का का दूसरा मैच गुरुवार यानी 16 दिसंबर 2021 को पंचशील सीसी बनाम अधिकारी इलेवन के बीच खेला जाएगा। इसकी जानकारी पीडीसीए के टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि आगामी सभी मैच एनआईओसी ग्राउंड, फतुहा पर प्रात: 9 बजे से खेले जाएंगे। प्रतिभागी टीमों को सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करने को कहा गया है।वहीं उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को लीग का तीसरा मैच पटना एथलेटिक्स क्लब बनाम सिन्हा विश्वास के बीच खेला जाना है।

गौरतलब हो कि लंबे समय के बाद आयोजित हो रहे सीनियर डिवीजन लीग के इतिहास में पहली बार प्राइज मनी लीग हो रही है। इसके विजेता टीम को जहां एक लाख रुपये कैश तो उपविजेता टीम को 51000 रुपये प्रदान की जाएगी। इसकी घोषणा रेड कारपेट हाई स्कूल के मुख्य निदेशक सरवर आबदीन ने लीग के उद्घाटन के अवसर पर की है।

उनके इस घोषणा की बिहार के सम्मानित क्रिकेटरों ने सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह पहल राज्य के क्रिकेट और क्रिकेटरों के विकास में ऊर्जा प्रदान करेगी। वहीं पीडीसीए के सचिव सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित ने कहा कि लीग के आगमी मैचों की तिथि और ग्राउंड की घोषणा 17 दिसंबर को की जाएगी। साथ ही बी डिवीजन लीग के कार्यक्रम भी जारी किए जाएंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago