वैशाली 12 मार्च: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग में आज का भास्कर फाउंडेशन और जंदाहा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर जंदाहा क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी भास्कर फाउंडेशन का शुरुआत अच्छी नहीं रही । सलामी बल्लेबाज देवांशु 5 रन , आदर्श 6 रन और कैप्टन अमन प्रताप 8 रन बनाकर आउट हो गए ।
उसके बाद अभिषेक 21 रन और आशुतोष 30 रन और सनोज 23 रन के पारी के बदौलत 30 मै ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । जंदाहा क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रितिक 3 विकेट , शिवम 2 विकेट नीतीश 2 विकेट और सनी 2 विकेट लिए जबकि 1 बल्लेबाज रन आउट हुए ।
लक्ष्य के पीछा करने उतरी जंदाहा के लिए एकेडमी के सलामी बल्लेबाज पंकज 15 रन और कुणाल 25 रन ने धीमी शुरुआत की । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गई । अमजद 15 रन और अमनरूढ 40* रन के बदौलत 3 ओवर शेष रहते हुए 145/9 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ।
भास्कर फाउंडेशन के तरफ से अमन 3 विकेट , आदर्श 3 विकेट और रोहित 2 विकेट लिए । जंदाहा क्रिकेट एकेडमी के रितिक रोशन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…