कराटे

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में उमेश सीसी ग्रीन को हराकर सी.ए.बी फाइनल में

भोजपुर 12 मार्च: रूपन कप भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन के फाइनल में सीएबी का मुकाबला हाईटेक क्रिकेट क्लब से होगा |

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली रूबन कप भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में आज सी.ए.बी बनाम उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच मैच प्रात 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान पर प्रारंभ हुआ|

मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे के द्वारा किया गया |टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी की पूरी टीम 38. 4 ओवर में 221 रन बनाकर आउट हो गई | सी.ए.बी की तरफ से हिमांशु सिंह में सर्वाधिक 55 रन ,रितिक उपाध्याय ने 38 रन, कुंदन राज ने नाबाद 45 रनों का योगदान किया |उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने सर्वाधिक चार विकेट, धीरज ने 3 विकेट और उमेश ने 2 विकेट प्राप्त किए |

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 36.4 ओवर मे 192 रन बनाकर आउट हो गई | उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से आदित्य ने सर्वाधिक 67 रन ,अभिषेक में 39 रन, धीरज ने 13 रन और गिरिजेश ने 14 रनों का योगदान किया |सी.ए.बी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हर्ष कश्यप और विकास रंजन में तीन-तीन विकेट और हिमांशु एवं सनी ने एक-एक विकेट प्राप्त किए |

इस प्रकार सी.ए.बी की टीम ने यह मैच 29 रनों से जीत कर अगले साल के लिए सीनियर डिवीजन में अपना स्थान पक्का किया |जूनियर डिवीजन के फाइनल में उसका मुकाबला हाई-टेक क्रिकेट क्लब से होगा |

आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के लक्ष्य मंथन एवं जिला पैनल के अमित कुमार थे |स्कोरिंग रत्नेश नंदन एवं ओम ने की | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय ‘ज्ञानू’ ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 day ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago