लखीसराय 12 मार्च: लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा लखीसराय जिला हेमन ट्रॉफ़ी टीम के चयन हेतु के बी के क्रिकेट अकादमी गांधी मैदान में ट्रायल का आयोजन किया गया।
जिसमें 154 क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले ट्रायल में सभी क्रिकेटरों ने अपना अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास किया चयन समिति के चेयरमैन दिवाकर कुमार ने बताया की इन सभी प्रतिभागियों में से 30 खिलाड़ियों का चयन कर दिनांकः-15/03/2022 से केम्प एवं ट्रायल मैंच के लिए बुलाया जायेगा ।
तत्पश्चात उनके बेहतर प्रदर्शन एवं जिला क्रिकेट संघ के अन्य मैचों में किये प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए जिला हेमन टीम का चयन किया जायेगा ।
आज देर शाम तक चले ट्रायल के कारण 30 खिलाड़ियों के नामो की घोषणा आज नहीं की गई जो कल कर दी जायेगी। दिवाकर कुमार ने बताया कि ट्रायल के समय चयनकर्ता ऋषभ वत्ष, बबलू सिंह मौजूद रहे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…