सरायकेला 16 दिसंबर: सरायकेला जिला संघ आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन लीग का पांचवा मुकाबला खेला गया । यह मुकाबला फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बनाम आदित्यपुर क्रिकेट क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , आदित्यपुर में खेला गया ।
यह मैच 40 ओवरों का था जिसमें की फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में मात्र 89 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई आदित्यपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने 9.4 ओवर में मात्र 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया ।
फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत शर्मा ने 29 रन , आयुष सरकार ने 23 रन और जयआदित्य दास ने 20 रनों की पारी खेली । वही आदित्यपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए चैतन्य कुमार ने 3 विकेट , अभिषेक कुमार ठाकुर ने 2 विकेट , राहुल अग्रवाल ने 1 विकेट , यश महतो ने 1 विकेट और साहिल मेहता ने 1 विकेट हासिल किए ।
वही आदित्यपुर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक कुमार ठाकुर ने नाबाद 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली एवं राहुल अग्रवाल ने 18 रनों की पारी खेली। वही फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिर्फ रजत शर्मा ने 1 विकेट हासिल किए ।
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्यपुर क्रिकेट क्लब के अभिषेक कुमार ठाकुर को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए नाबाद 58 रन बनाएं एवं 2 विकेट चटकाए। आज के मैच के अंपायर चेतन सिंह और खोकन थे और स्कोरर विशाल थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…