जामताड़ा 16 दिसंबर: जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित शहीद प्रमोद कुमार मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग का पांचवा मैच पैंथर क्रिकेट एकेडमी बनाम स्टारक्लब नारायणपुर के बीच खेला गया
जिसमें पैंथर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 200 रन 9 विकेट खोकर बनाई जिसमें अंशु पंडित 51 रन मंतोष 29 रन ऋषभ 27 रन सौरव 25 रनों का योगदान दिया स्टारक्लब नारायणपुर लक्ष्य का पीछा करते हुए 21.2 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई
पैंथर की ओर से आलोक मोहन ने पांच विकेट एवं मंतोष ने 2 विकेट झटके इस प्रकार पैंथर क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 91 रनों से जीत लिया आज के मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आलोक मोहन को मैन ऑफ द मैच से जिला क्रिकेट संघ के सदस्य विक्रम शर्मा के द्वारा पुरस्कृत किया गया
अंपायर की भूमिका मोहन प्रसाद एवं अजय यादव ने निभाया तथा स्कोरर की भूमिका नीरज ने निभाया मौके पर जिला क्रिकेट संघ के योगेश कुमार सिंह कुणाल सिंह सोनू सिंह तरुण दास विक्रम शर्मा आदि उपस्थित थे
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…