कराटे

पूर्णिया जिला जूनियर डिवीज़न लीग के फाइनल में पहुँची न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब

पूर्णिया 16 दिसम्बर: स्थानीय डी एस ए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41वां जिला क्रिकेट लीग के बाकी बचे मैच का जूनियर डिवीज़न का पहला सेमीफइनल मैच न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच मैं 17.4 ओवर मैं 10 विकेट खोकर 91 रन बनाए । सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज प्रभाष 28 रन, शिव ने 21 रन, अमित ने 17 रन बनाए।न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अरिहंत ने 04 ओवर में 26 रन देकर 06 विकेट, दानिस ने 05 ओवर 16 रन देकर 02 विकेट, सलिक ने 2.4 ओवर 12 रन 02 विकेट हासिल किए।

92 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब की टीम 22.3 ओवर में 06 विकेट खो कर 93 रन बना कर जीत दर्ज की । न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज रणवीर ने 26 रन, किशन ने 14 रन, विवेक ने नाबाद 26रन बनाएं। सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी मै प्रभाष ने 05 ओवर मै 23 रन देकर 02 विकेट, राहुल ने 05 ओवर मै 12 रन देकर 02 विकेट, एवं ऋषव -विराट ने 1-1 विकेट लिया।न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब 04 विकेट जीत दर्ज कर जूनियर डिवीज़न के फाइनल मैं पहुंची ।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब के अरिहंत को दिया गया ।इस मैच के निर्णायक जिला पैनल विमल मुकेश एवं जिला पैनल अंपायर मोनू प्रसाद एवं स्कोरर विकल्प झा ।कल का मैच – सब जूनियर डिवीज़न का फाइनल मैच एचिवर बुल बनाम डी एपीएस स्कूल स्कूल ।

उपस्थित सदस्य – संघ के अध्यक्ष समी अहमद, सचिव गौतम चौधरी,संयुक्त सचिव विजय कुमार,दिग्विजय, विकास कुमार पप्पू, सोनू, बादशाह,सरजील अशर,मो असीम,अभिषेक ठाकुर, पशुपति, किशोर यादव,अम्बुज सिंह, रवि, राकेश कुमार आदि थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 hour ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

20 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago