झारखंड: सरायकेला जिला ए डिविजन क्रिकेट लीग का आगाज, पहले मुकाबले में एलीट इलेवन विजयी

सरायकेला12 दिसंबर: सरायकेला जिला संघ आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन लीग की शुरुआत हुई । जिला के सचिव श्री प्रशांत कुमार ने ए डिवीजन लीग का उद्घाटन किया । आज का मुकाबला एलिट 11 बनाम गम्हरिया क्रिकेट क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , आदित्यपुर में खेला गया ।

यह मैच 40 ओवरों का था जिसमें की एलिट 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी चुनी। इसके पश्चात पहले बल्लेबाजी करते हुए गम्हरिया क्रिकेट क्लब की टीम 22 ओवरों में 130 रनों पर ढेर हो गई । इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई एलिट 11 की टीम ने 20.2 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर यह मैच जीत लिया ।

गम्हरिया क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अमित प्रमाणिक ने 27 रन , अकमल ने 17 रन और हेमंत ने 13 रनों की पारी खेली । वही एलिट 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद अली ने 4 विकेट , ऋषभ ने 3 विकेट , निखिल तिवारी ने 2 विकेट और फैज़ान ने 1 विकेट हासिल किए ।

वही एलीट 11 की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निखिल धनु ने नाबाद 52 रन बनाएं , ऋषभ ने नाबाद 14 रन बनाए और उमेश ने 10 रनों की पारी खेली । वही गम्हरिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए फैजल ने 3 विकेट और दीपक ने 2 विकेट हासिल किए

के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलिट 11 के निखिल धनु को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए नाबाद 52 रनों की अच्छी पारी खेली । आज के मैच के अंपायर संजय सिंह और साईं राव थे और स्कोरर विनोद थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago