विजयी हजारे ट्राफी में विपिन सौरभ के नाबाद अर्धशतक(92 रन) से बिहार ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

पटना 12 दिसम्बर: बीसीसीआई के तत्वाधान में जयपुर में प्लेट ग्रुप के खेले जा रहे हजारे ट्रॉफी में आज बिहार और सिक्किम के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें बिहार ने सिक्किम को 7 विकेट से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रहा।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज खेले गए इस मुकाबले में सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 50 ओवरों में लियान खान के 31 रन, पालजोर के 31 रन, कार्तिक सीए के 28 रन और पंकज कुमार के 23 रन की छोटी-छोटी भागीदारी यों के सहारे 9 विकेट खोकर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया और बिहार के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा।

बिहार की ओर से कप्तान आशुतोष अमन ने 37 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। जबकि शशि शेखर को दो और सरफराज व प्रत्यूष सिंह को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम मंगल महरुर के 49 रनों की उपयोगी पारी और विपिन सौरभ के नाबाद 92 रन व सकीबुल गनी के नाबाद 11 रनों की उपयोगी पारियों के सहारे 36.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर 194 रन बनाते हुए एक आसान सा जीत दर्ज करते हुए सिक्किम को 7 विकेट से पराजित कर सभी चार अंक अपनी झोली में डाल लिए।सिक्किम की ओर से गेंदबाज राहुल व मंदूप को एक-एक सफलता हाथ लगी।

बिहार टीम की जीत पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, बीसीए क्रिकेट इन गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, आईसीए मेंबर अमीरकर दयाल, मीडिया कमेटी के संजय कृष्णा पटेल सहित सभी जिला संघों व बीसीए पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को इस जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी।
विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार का अगला मुकाबला 14 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के साथ जयपुर में खेली जाएगी।
वहीं कूच बिहार ट्रॉफी में कल 13 दिसंबर को बिहार का मुकाबला आंध्रा के साथ होगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago