बक्सर 27 मार्च: बक्सर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में जिग जैग क्रिकेट क्लब ने गोस्वामी क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए। गोस्वामी क्रिकेट क्लब ने 24 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 150 रन का स्कोर बनाया। जिसमें विशाल ने 39, निरंजन ने 33, विष्णु ने 23,मोहित एवं अजय ने 10-10 रन का योगदान किया। जिग जैग क्रिकेट क्लब की ओर से अमित ने 5 ओवर में 27 रन देकर तीन,प्रिंस ने 2 ओवर में 7 रन देकर दो,जबकि विक्रम,अंकित,आफिस एवं दीपक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
151 रन के लक्ष्य को जिग जैग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 22 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जिसमें दीपेश ने नाबाद 50 रन,दीपक दुबे ने नाबाद 38 रन,मनीष ने 13 तथा समर्थ सिंह ने 10 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 28 रन बने। गोस्वामी क्रिकेट क्लब की ओर से कुंदन ने दो तथा अभिषेक ने एक विकेट प्राप्त किया।दो बल्लेबाज रन आउट हुए मैच में अंपायर आफताब आलम एवं धनंजय कुमार थे।
जबकि स्कोरर जावेद अली थे। मैच के दौरान संघ के पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक मौजूद थे कल का मैच टेन स्टार क्रिकेट क्लब, नई बाजार बनाम ईगल क्रिकेट क्लब, बक्सर के बीच हवाई अड्डे के ग्राउंड पर खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…