कटिहार जिला बी डिवीज़न में टाउन क्रिकेट क्लब व बारसोई क्रिकेट क्लब जीता

कटिहार 27 मार्च : डी.एस.कॉलेज के प्रांगण में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का पहला मुकाबला बारसोई क्रिकेट क्लब बनान राजेंद्र क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया। बारसोई के कप्तान राजा यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।

फ़िरोज़ आलम 54 नितीश यादव 31 सुरजीत सिंह 25 और कप्तान राजा के 27 रनो की साहेता से 30 ओवर में 222 रन बनाये। राजेंद्र क्लब के चन्दर सोरेन 34/4 संभव कुमार 37/4 जबकी उत्कर्ष ने 48/1 सफलता अपने नाम की। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजेंद्र क्रिकेट क्लब के सौरभ कुमार 51 चन्दर सोरेन 36 और कप्तान स्नेह आशीष के 29 रनो के बाउजूद 26.2 ओवर में 167 रनो पे आउट हो गयी। बारसोई ने मैच 55 रनो से जीतकर 2 अंक प्राप्त किये। उनके रंजीत यादव 36/3 रोनित सिंह 31/3 सुरजीत सिंह 39/2 जबकी सरफ़राज़ अशरफ ने 25/2 विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया।

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार राजेंद्र क्रिकेट क्लब के चन्दर सोरेन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। आज निर्णायक की भूमिका सुमाभो घोष टॉमपी और दीपक परिहार ने निभाई जबकी स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की।

दूसरे मुकाबले में टाउन क्रिकेट क्लब की भिड़ंत सनराइज़ क्रिकेट क्लब से हुई। सनराइज़ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की अल्ताफ हुसैन ने शानदार अर्धशतक 55 रन बनाये जबकी जियाउर रहमान ने 36 और अबुज़ार ने 20 रन बनाये पर इनके आउट होते ही टीम 146 रनो पे आउट हो गयी !टाउन क्लब के विशाल कुमार 23/3 राज आर्यन यादव 20/2 और बबलू कुमार ने भी 41/2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्लब ने 21 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल करली। बबलू कुमार 36 साहिल अख़्तर 32 जबकी राज आर्यन ने 23 रन बनाये। सनराइज़ के ओर से अल्ताफ हुसैन 29/1 अंजुम अशरफ 19/1 और रशीद हुसैन ने 35/1 विकेट लिए। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बबलू कुमार को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए दिया गया।

निर्णायक की भूमिका में आज राजकुमार और प्रियांशु शेखर सिंह रहे जबकी स्कोरिंग सिद्धांत ने की। जिला कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम के द्वारा सुचना दी गयी के कल डी.एस. कॉलेज में न्यू स्पोर्टिंग क्लब बनाम सनराइज़ क्रिकेट क्लब के बिच जबकी राजेंद्र स्टेडियम में स्पार्क एलेवेन बनाम आजमनगर अमेज़िंग के बिच मुकाबला खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago